टीकमगढ़। दलित इंडियन चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (डिक्की) टीकमगढ़ एवं अनुसूचित जाति जनजाति हब के तत्वाधान में 10/09/2024 दिन मंगलवार समय सुबह 11:00 से 4:00 तक गिरी पैलेस टीकमगढ़ में व्यापारिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है इस कार्यक्रम के बारे में जिला समन्वय एडवोकेट पुष्पेंद्र उटमलिया जी ने बताया कि इस कार्यशाला के दौरान राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति हब द्वारा अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग को दी जाने वाली विभिन्न योजनाओं के बारे में अवगत कराया जाएगा इस कार्यशाला में शासकीय विभाग, बैंक प्रतिनिधि और व्यापारी बंधु सम्मिलित हो रहे हैं।

