टीकमगढ़।अखिल भारतीय कायस्थ महा सभा के तत्वाधान में महासभा के जिलाध्यक्ष कार्तिक खरे ने कायस्थ बंधुओं के साथ विधान सभा प्रमुख सचिव अवधेश प्रताप सिंह को
वैश्विक न्यायाधीश 1008 भगवान श्री चित्रगुप्त जी की जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित कराए जाने हेतु ज्ञापन सौंपा । कर्मचारी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सतीश खरे ने बताया की भगवान श्री चित्रगुप्त वैश्विक न्यायाधीश है पाप पुण्य का लेखा जोखा इन्ही के पास है ब्रह्मांड में लाखों अनुयाई गंगा दशहरा को पड़ने वाली चित्रगुप्त जयंती पर बड़े ही विधि विधान से भगवान श्री चित्रगुप्त जी की पूजा अर्चना करते है और धूम धाम से जयंती को समारोह पूर्वक मनाते है । इस दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित होने से लाखों भक्त लाभान्वित होंगे भक्तों को विधि विधान से पूजा अर्चना करने का समय मिलेगा । ज्ञापन में प्रमुख रूप से समाज के वयोवृद्ध शिक्षाविद नारायण दास खरे महासभा जिलाध्यक्ष कार्तिक खरे संरक्षक सांसद प्रतिनिधि अनुराग वर्मा विश्व हिंदू परिषद जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव कार्यकारी अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव कर्मचारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष सतीश खरे मीडिया प्रभारी संजय खरे अरुण खरे जिला सचिव सिद्धार्थ खरे अरिन खरे सहित समाज के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

