टीकमगढ़। बी क्लब टीकमगढ़ की सदस्यों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर अवधेश शर्मा से मुलाकात की। एवं टीकमगढ़ जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर स्थित मडखेड़ा सूर्य मंदिर जिसकी प्रशासन की। अनदेखी के कारण लगातार दुर्दशा हो रहा रही है। उसके जीर्णोद्धार के संबंध में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। तथा अतिशीघ्र पुरातत्व विभाग विभाग संज्ञान ले और इस मंदिर को पर्यटन के रूप में विकसित करें। भारत में सूर्य मंदिर बहुत कम है ऐसे में हमारे टीकमगढ़ जिले को मिली यह धरोहर पुरातत्व विभाग की अनदेखी के कारण लगातार दुर्दशा का शिकार हो रही हैं। बी क्लब अध्यक्ष श्रीमती विभा श्रीवास्तव ने बताया कि यह मंदिर प्रतिमा अलंकरण की दृष्टि से बहुत ही समृद्ध है और ऐसे में यदि इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा तो जिले को एक बहुत ही अच्छा अवसर प्राप्त होगा। क्लब के सभी सदस्यों ने शहर की दूसरी मुख्य समस्या के बारे में बताया कि बाजार में महिलाओं के लिए शौचालय न होने से महिलाओं हर दिन समस्याओं को झेलना पड़ रहा है। जिसके लिए कलेक्टर से मुख्य बाजार में महिला शौचालय निर्माण एवं शहर में प्रतिदिन साफ़ सफाई हो इसके के लिए अनुरोध किया गया। उन्होंने कहा कि इस गंभीर मुद्दे को समझें और शीघ्र अतिशीघ्र महिलाओं के समस्याओं का निराकरण करें। इस अवसर पर बी क्लब अध्यक्ष श्रीमती विभा श्रीवास्तव सचिव रजनी रावत कोषाध्यक्ष सीमा नुना एवं डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर शिवानी खेवरिया सरोज राजपूत मीरा खरे पूनम परमार रोशनी चतुर्वेदी सुमन साहू गनेशी सूत्रकार सहित सभी मेंबर उपस्थित रही।

