टीकमगढ़ । तहसील क्षेत्र मोहनगढ़ के ग्राम वरेठी में 13 सितंबर 2024 शुक्रवार के दिन समाज सेवी एवं कांग्रेसी युवा नेता जितेंद्र जैन क्रांतिकारी अपने सहयोगियों के साथ पहुंचे और पीड़ितों के हाल-चाल जाने एवं पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद भी की और सहयोग करने का पूरा भरोसा दिलाया। मामला है तेज बारिश से एक परिवार का घर गिर गया जिसमें वह परिवार रहता था और अपने पूरे वर्ष भर की खाने पीने की व्यवस्था भी उसी घर में किए हुए था जहां उस परिवार का गल्ला और घर गृहस्थि का पूरा सामान बर्बाद हो गया है जब समाज सेवी कांग्रेसी युवा नेता जितेंद्र जैन को इसकी जानकारी लगी तब वह तत्काल उस पीड़ित परिवार के घर उसकी सुध लेने पहुंचे और आर्थिक मदद की इस मौके पर जितेंद्र जैन क्रांतिकारी ने बरेठी गांव में बारिश से गिरे कच्चे घरों के सभी पीडि़तों से मुलाकात की और शासन प्रशासन से सहयोग दिलाने का भरोसा दिया इस मौके पर उनके साथ शैलेंद्र यादव पहाड़ी तिलवारन और महेंद्र सहित अन्य सहयोगी मौजूद रहे। ग्राम बरेठी निवासी मुलायम दांगी,शोभाराम दांगी ,सुनील दांगी, छोटे राजा दांगी, अजेश दांगी आदि का घर बीते रोज हुई तेज वारिस से क्षतिग्रस्त हो गया था जिसके चलते यह परिवार पूरी तरह से संकट में आ गया है जब इसकी खबर समाज सेवी कांग्रेसी युव नेता जितेंद्र जैन क्रांतिकारी को लगी तो वह ग्राम वरेठी पहुंचे और पीडि़तों से मुलाकात कर उन्होंने 2000 हजार रुपए की तत्काल पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद भी की और पूरा सहयोग करने का पीड़ित परिवार को श्री जैन ने भरोसा दिलाया। बरेठी ग्राम में तेज बारिश से करीब दो दर्जन लोगों के घर गिरने की बात ग्रामीणों ने कही है जिसको लेकर जितेंद्र जैन क्रांतिकारी ने शासन जिला प्रशासन तक उनकी बात पहुंचाने और उनका हर संभव सहयोग करने की बात ग्रामीणों से कही है। जिस पीड़ित परिवार का यह मकान क्षतिग्रस्त हुआ है उनके परिवार में करीब 15 लोग हैं जो घर गिरने से और गृहस्थी का सामान खराब होने से अब संकट में आ गया है पीड़ित ने भी शासन जिला प्रशासन से आर्थिक मदद की बात कही है। उल्लेखनीय है कि जितेंद्र जैन क्रांतिकारी को समाज सेवा का एक खासा जज्बा है जब भी उन्हें कोई ऐसी घटना की खबर मिलती है तब वह तत्काल वहां पहुंचते हैं और पीड़ितों के लिए कुछ ना कुछ स्वयं मदद कर उनके लिए तत्पर रहते हैं जितेंद्र जैन क्रांतिकारी लगातार समाज सेवा के क्षेत्र में इस तरह के कार्य करते आ रहे हैं जहां उनके इन कार्यों के लोग सराहना भी करते हैं।