टीकमगढ़ । आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए दिनांक 13.09.2024 को पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के नेतृत्व में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु टीकमगढ़ नगर के मुख्य चौराहा एवं बाजार से पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। जिला मुख्यालय के संवेदनशील स्थानों पर ड्रोन एवं शहर के प्रमुख मार्गो पर सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही है । सोशल मीडिया पर भी बारीकी से नजर रखी जा रही है । पुलिस ने जिला वासियों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की पोस्ट जो सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ सकती हो ऐसे पोस्ट, शेयर, कमेंट न करें एवं इस प्रकार की संदिग्ध गतिविधि के संबंध में पुलिस कन्ट्रोल रूम- 7049128854 एवं 7067058708 आदि नंबरों पर पुलिस को
को सूचित करें।

