टीकमगढ़ । जिले के बड़ागांव धसांन कस्बे में बीती गुरुवार- शुक्रवार की दरमियांनी रात 02 अज्ञात बदमाश व्यक्ति एक व्यापारी के घर में चोरी की नियत से घुस गए जब घर में सो रहे दंपतियों ने उनका विरोध किया तब उन व्यक्तियों ने उनके साथ जमकर मारपीट की और सोने चांदी के जेबरात लूटकर उन दंपतियों से मारपीट कर उन्हें लहू लुहान कर दिया इस मारपीट में बुजुर्ग वृति चन्द़ जैन उम्र करीब 68 वर्ष की मौत हो गई है और उनकी पत्नी पुष्पा जैन उम्र करीब 60 वर्ष घायल हैं जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए बड़ा गांव स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया उसके पश्चात उनकी हालत ठीक ना होने से उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है जहां उनका इलाज जारी है बताया गया कि यह घटना थाने के ही समीप की है थाने के पास ही सागर – टीकमगढ़ मार्ग बड़ागांव बस स्टैंड के पास ही उस दंपति का निवास था जहां वह रहते थे बताया गया कि उनका बेटा और बहू करीब चार दिन से घर पर नहीं थे वह बाहर गए हुए थे लेकिन थाने के समीप ही इतना कुछ रात्रि में होता रहा और इस घटना की रात्रि में पुलिस को भनक तक नहीं लगी और घटना घटने के पश्चात सुबह जब लोगों को जानकारी हुई तो लोगों ने घटना का जमकर विरोध जताया और चक्का जाम भी कर दिया जहां पुलिस का विरोध किया गया और पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवालियां निशा उठाए गए लेकिन बाद में पुलिस की समझाइस के पश्चात मामला शांत किया गया इस घटना से पूरे बड़ा गांव नगर में लोगों में आक्रोश है और लोग पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं। मृतक वृतिचंद जैन के परिजन धीरेंद्र जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि मेरे भैया और भाभी घर में रहते थे जहां नकाबपोश व्यक्ति रात्रि में आए और घर में चोरी की नीयत से घुस गए जब उन्होंने उनका विरोध किया तब उनके साथ उन दोनों व्यक्तियों ने मारपीट कर दी इस मारपीट में भैया वृत्ति चंद्र जैन की मृत्यु हो गई और भाभी पुष्पा जैन घायल हैं जिनका इलाज चल रहा है नगर बड़ागांव में घटी इस प्रकार की घटना से नगर के लोग दहशत में हैं और अपने आपको असुरक्षित महसूस भी कर रहे हैं घटना को लेकर पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है और मामला पुलिस ने दर्ज कर लिया है। उल्लेखनीय है कि घटनास्थल पर पुलिस अधीक्षक रोहित काशबानी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम सत्या,एसडीओपी राहुल कटरे सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी व थाना प्रभारी अनुमेहा गुप्ता पहुंचे और पूरे घटनाक्रम का जायजा लिया एवं पुलिस अधीक्षक ने उन दो अज्ञात व्यक्तियों की तलाश शुरू करने के सख्त निर्देश दिए हैं और मामला पंजीबद्ध किया गया है।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

