टीकमगढ़। नगर के स्थानीय ताल दरवाजा स्थित पूर्व मंत्री एवं विधानसभा क्षेत्र टीकमगढ़ के विधायक दादा यादवेंद्र सिंह बुंदेला के निज निवास पर 14 सितंबर 2024 शनिवार के दिन दोपहर करीब 12 वजे से कांग्रेस द्वारा निकाली जाने वाली किसान न्याय यात्रा को लेकर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से किसान न्याय यात्रा की सागर संभाग प्रभारी रेखा चौधरी सहित संदीप सबलोक मुख्य रूप से शामिल हुए इस प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व मंत्री एवं विधायक दादा यादवेंद्र सिंह बुंदेला,कांग्रेस जिला अध्यक्ष नवीन साहू, कांग्रेसी युवा नेता जितेंद्र जैन क्रांतिकारी सहित कांग्रेस के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता गण मौजूद रहे वहीं प्रेस वार्ता के दौरान प्रिंट तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार साथी भी उपस्थित रहे। प्रेसवाता को संबोधित करते हुए किसानों के बारे में रेखा चौधरी सहित, संदीप सबलोक, यादवेन्द़ सिंह बुंदेला आदि ने संबोधित किया और किसानों की दुर्दशा को बताते हुए भाजपा सरकार पर बरसे और भाजपा सरकार पर तमाम आरोप लगाइए। प्रेस वार्ता में बताया गया कि आगामी 20 सितंबर 2024 से कांग्रेस की किसान न्याय यात्रा शुरू होगी जो बड़े ही प्रभावी ढंग से की जाएगी बताया गया कि इस यात्रा में कांग्रेस की सभी बिंगें सम्मिलित होंगी और बड़े ही प्रभावी तरीके से इस यात्रा को जिले में निकाला जाएगा जहां गांव -गांव जाकर किसानों की सुथ ली जाएगी एवं भाजपा की पोल खोली जाएगी। वही कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर महामहिम राजपाल के नाम ज्ञापन भी सौंपा जिसमें अति वर्षा से हुई किसानों की फसलों का सर्वे और मुआवजा की बात ज्ञापन में कही गई है।

