टीकमगढ़ । दिनांक 07.09.2024 को थाना बुडेरा पर सूचना प्राप्त हुई कि गंगऊ तालाब के पास मटयाउ हार ग्राम नन्ही टेहरी उगड़ के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है उक्त सूचना पर थाना बुडेरा पुलिस द्वारा घटना स्थल पर पहुंचकर शव की पहचान लखन रैकवार निवासी लुडि़याखेरा नन्ही टेहरी थाना बुडेरा की हुई जिसकी हत्या किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा गला दबाकर की गई थी जिस पर थाना बुडेरा में अपराध क्रमांक 176/24 धारा 103 बी.एन.एस का कायम किया गया। उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए उक्त घटना के खुलासे एवं आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम एवं एसडीओपी टीकमगढ़ राहुल कटरे के मार्गदर्शन व नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त घटना कारित करने बाले आरोपी की गिरफ्तारी हेतु 10000 रुपये का ईनाम घोषित किया गया था। गठित पुलिस टीम को घटना स्थल पर पाए गए साक्ष्यों ,साइबर सेल की सहायता एवं मुखबिरों से प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी दिनेश रैकवार को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूंछतांछ की गई तो आरोपी द्वारा उक्त घटना करना स्वीकार किया गया। आरोपी द्वारा बताया गया कि वह ऑनलाइन रमी सर्किल एवं अन्य ऑनलाइन जुआ की एप्लीकेशन से अपने मोबाइल से जुआ खेलता था जिसमें वह अभी तक 1.5 लाख रुपये हार गया था घटना दिनांक को आरोपी एवं मृतक ने भी ऑनलाइन रमी सर्किल खेला था जिसमें वह 5000 रुपये हार गए थे जिसके आधे रूपए मृतक लखन से लेना थे उक्त रूपए मृतक द्वारा आरोपी को नहीं देने के कारण दोनों का विवाद हुआ और आरोपी ने मृतक की नाडे़ से लकड़ी फसाकर हत्या कर दी थी। मृतक
लखन पिता किशन रैकवार उम्र 19 साल निवासी लुडियाखेरा थाना बुडेरा का निवासी था जिसे आरोपी
दिनेश पिता जमुना रैकवार उम्र 31साल निवासी लुडियाखेरा थाना बुडेरा का निवासी था उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बल्देवगढ निरी० मनोज सोनी, थाना प्रभारी बुडेरा उनि. रघुराज सिहं, उनि. अंकित दुवे थाना बल्देवगढ, उपनिरीक्षक मयंक नगायच साइबर सेल, सउनि रतिराम कोदर, सउनि बी.डी. यादव, प्रधान आरक्षक रहमान खान, प्रआर. विजय वर्मा, प्रआर. शैलेन्द्र, प्रआर. धरमदास, प्रआर. मनोज कुमार, प्रआर हरप्रसाद राजपूत प्रआर.मुकेश राय, आर. अंकित, आर. दीपचन्द्र, आर.मोहित दुवे, आर० ऋषिप्रताप, आर.संजय बुन्देला, आर. अजय, आर. राहुल समाधिया, आर. चन्द्रभान राजपूत, आर. जितेन्द्र राजपूत, आर. महेन्द्र प्रजापति, आर० केशव लोधी, म.आर. सुनीता अहिरवार, म.आर.अनुशा बुन्देला तथा अन्य थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

