नगर सहित जिले भर सहित देश के अन्य स्थानों से जश्ने रबीउल अब्बल और ग्यारहवी शरीफ के लिए गत 12 सितम्बर को दिल्ली उमरा और बगदाद शरीफ के लिए 28 लोगों का दिल्ली और 16 लोगों का मुंबई से काफिला रवाना हुआ । जिसमें आविद अली फर्नीचर वाले उनकी वालिदा फरीदा एकता शब्बीर गालिब टीकमगढ़ जुम्मी शाह इस्माइल खान और उनकी अहलिया जतारा शफी मोहम्मद शकीला बानो पृथ्वीपुर अब्दुल हमीद उनकी अहलिया बम्हौरी लड्डू खान उनकी अहलिया कोटा राजस्थान रफीक रंगरेज चंदा नािलया बड़ा मलहरा सहित अन्य लोग शामिल हैं। यह सभी पहले दिल्ली मुम्बई और उसके बाद वहां से बगदाद शरीफ के लिए रवान होंगे।जायरीनों से मिलकर स्टेशन पहुंचे लोगों ने काबा में अल्लाह से दुआ करने का आग्रह किया। इस दौरान जायरीनों को लोगों ने फूलमाला पहनाकर विदा किया।

