टीकमगढ़। एक ऐसा गांव जहां लोग वर्षों से गांव के बीचों बीच बह रहे नाले के पानी में से निकलने के लिए मजबूर हैं हालत यह है कि इस नाले से पूरे बारिश के समय में बीच गांव के रास्ते से पानी बहता रहता है और बच्चे, बुजुर्ग , युवा सभी लोग इसी में से निकलने के लिए मजबूर रहते हैं हालत इतने बदतर हैं कि जब इस संबंध में वहां ग्रामीणों से चर्चा की तो उन्होंने बताया कि कभी-कभी तो यह डर लगा रहता है कि स्कूली बच्चे ,छोटे-छोटे बच्चे कभी इस पानी में बह न जाए लेकिन मजबूरी है कि निकलना इसी रास्ते से ही है और इसी रास्ते में पानी का बहाव बारिश के मौसम में तेजी से पूरे समय 24 घंटे दिन हो या रात बहता रहता है जब ग्रामीणों से इस पानी के बहने के बारे में बात की तो ग्रामीणों ने बताया कि यह जंगल के पहाड़ी इलाकों से पानी आता है जो लगातार बहता है इस पानी का बहाव इतना तेज होता है कि इसमें से निकलना बड़ा ही दूभर रहता है ग्रामीणों का यह भी कहना है कि यह पानी बारिश के समय पर इतना तेज और इसका जल स्तर इतना बढ़ जाता है कि इससे लगे आजू-बाजू के मकान कभी-कभी तो आधे -आधे डूब जाते हैं ग्रामीणों के यह हालत देखकर और पानी के इस बहाव को देखकर ऐसा लगता है कि देश को आजाद हुए वर्षों हो गए हैं लेकिन ग्रामीणों की इस समस्या का निदान आज तक नहीं किया गया और ग्रामीण इसी तरह के बहते हुए पानी में निकलने के लिए मजबूर है जब वहां कई बुजुर्गों ,युवाओं और बच्चों से बात की तो उनका यही कहना था कि यह समस्या वर्षों से चली आ रही है शासन प्रशासन एवं जन प्रतिनिधि इस और कोई ध्यान नहीं देते हैं और ना ही इसका आज तक कोई निदान किया गया। अभी हाल ही में बीते दिनों हुई बारिश के चलते इस गांव में कई ग्रामीणों के मकान भी ढह गए हैं जहां अब उन ग्रामीणों को रहने और अपने घर गृहस्थि का सामान रखने के लिए भी जगह नहीं है जब प्रेस वहां पहुंचा तब ग्रामीणों ने अपनी आप बीती प्रेस को बताई। यह गांव है मोहनगढ़ तहसील क्षेत्र का बरेठी, जहां ग्रामीण बारिश के मौसम में इन हालातो से गुजर रहे हैं और इस तेज पानी के बहाव में निकलने के लिए मजबूर है कई ग्रामीणों का तो यह भी कहना था कि कभी किसी दिन कोई बड़ी अनहोनी घटना न घट जाए लेकिन कोई सुध लेने वाला नहीं है हालाकि ग्रामीणों ने प्रेस के माध्यम से अपनी बात शासन जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचाने की बात कही है और इस ओर कार्यवाही की भी मांग ग्रामीणों द्वारा की गई है।