टीकमगढ़। ईद ए मिलाद मुस्लिम समुदाय के प्रमुख त्योहारों में से एक माना जाता है। इस्लामी कैलेंडर के अनुसार तीसरा माह रबी उल अव्वल होता है। यह इस्लामी इतिहास का सबसे महत्वपूर्ण महीना माना जाता है क्योंकि इस महीने में पैगम्बर मोहम्मद का जन्म हुआ था। इस दिन लोग उनके जन्म का जश्न मनाते हैं और उनकी शिक्षाओं और जीवन को याद करते हैं। आइए जानते हैं इस साल कब मनाया जाएगा ईद-ए-मिलाद ।
इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक ईद ए मिलाद उन नबी को रबी-उल-अव्वल के 12वें दिन मनाया जाता है। बता दें कि भारत में रबीउल अव्वल का चांद 4 सितंबर 2024 को नजर आ चुका है। ऐसे में इस साल ईद ए मिलाद 16 सितंबर को मनाया जाएगा। इस्लाम धर्म के अनुसार इस दिन पैगंबर मुहम्मद का साहब जन्म हुआ था। माना जाता है 571 ईं को सऊदी अरब के मक्का शहर में उनका जन्म हुआ था। बता दें कि मुहम्मद साहब पूरा नाम पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम है।
इस दिन लोग अल्लाह की इबादत करते हैं। इसके साथ ही घरों को सजाने हैं और क्षेत्र में जुलूस भी निकाला जाता है। शाम के समय लोग एक-दूसरे के गले लगकर बधाई देते हैं। इसके अलावा इस दिन जरूरतमंद और गरीबों को दान देते हैं। कुछ विद्वान और कवि 13वीं सदी के अरबी सिरी की प्रसिद्ध कविता, कासिदा अल-बुरदा शरीफ का पाठ करके भी जश्न मनाते हैं।
आयोजन के लिए एसडीएम से मांगी अनुमति अनुविभागीय अिधकारी टीकमगढ़ को जलूस बाईक रैली एवं ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग के लिए पिछले दिनों अनुमित के लिए सौंपे गए पत्र कि मुस्लिम समाज के लोग हर वर्ष की तरह इस साल भी 12 बी उल अव्वल के मौके पर आज सोमवार 16 सितम्बर को जश्ने ईद मिलादुन्नबी का त्यौहार समाज द्वारा बड़ी ही शानो शौकत के साथ मनाया जायेगा जिसके तहत अंजुमन स्लामियां, टीकमगढ़ के सदर मोहम्मद रज्जाक ने ईद मिलादुन्नवी के जुलूस का आयोजन को लेकर बाईक रैली एवं ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग किए जाने की अनुमति मांगते हुए समस्त कार्यक्रम से अवगत कराया है जिसमें 15 एवं 16 सितम्बर 2024 को सुबह 7 बजे से 10 बजे तक नज़रबाग मैदान से शुरु होकर बाईक रैली निकाली जायेगी जिसमें लगभग 500 लोग शामिल रहेगें। जिसका उद्देश्य इस्लामी लोगों को ईद मिलादुन्नबी के जुलूस की दावत देना होगा। जो कि नज़रबाग मैदान में 10 बजे समाप्त होगी। एवं 15 एवं 16 सितम्बर 2024 को रात 8 बजे से 11 बजे तक जामा मस्जिद टीकमगढ़ के अन्दर होगा जिसमें बाहर से आये हुये उलमा-ए-किराम तकरीर का प्रोग्राम होगा । साथ 16 सितम्बर को सुबह 5 बजे से 8 बजे तक शहर की सभी मस्जिदों एवं मुस्लिम मोहल्लों में परचम – कुशाई की जायेगी जिसमें तथा 16 सितम्बर 2024 को दोपहर 1बजकर 30 मिनट बजे से ईद मीलादुन्नबी का जलसा जामा मस्जिद से शुरु होकर पुरानी गल्ला मण्डी जवाहर चौराहा कटरा बाजार नगर भवन सुभाष बुक डिपो स्टेट बैंक चौराहा कोतवाली पुराना बस स्टेण्ड, मामौन दरवाजा पठला मोहल्ला से सैल सागर चौराहा होता हुआ जामा मस्जिद शाम 6 बजे समाप्त होगा। जिसमें लगभग 10 से 12 हजार तक लोग शामिल होगें। जिसमें उलमा ए किराम तकरीर करते एवं नात पड़ते हुये चलित स्टेज से जायेगें ।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

