टीकमगढ़। 17 सितंबर 2024 मंगलवार के दिन भगवान श्री विश्वकर्मा के जन्मोत्सव पूजन को लेकर जिलेभर में जगह-जगह विश्वकर्मा समाज द्वारा तमाम धार्मिक कार्यक्रम आयोजित कराए गए वहीं विश्वकर्मा मंदिरों में भी विश्वकर्मा समाज के लोगों ने एकजुट होकर हवन पूजन भगवान श्री विश्वकर्मा का साजौ श्रृंगार महाआरती और प्रसाद आदि का वितरण कराया इस अवसर पर पूरे अंचल भर में विश्वकर्मा समाज ने अपने इष्टदेव भगवान विश्वकर्मा के जन्मोत्सव को बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ-सपरिवार कार्यक्रमों में सम्मिलित होकर मनाया और भगवान श्री विश्वकर्मा के जन्म उत्सव में सम्मिलित होकर धर्म लाभ अर्जित किया इस मौके पर जगह जगह उत्साह पुर्वक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

