टीकमगढ़ । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नेता राहुल गांधी के विरुद्ध केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू एवं उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री रघुराज सिंह द्वारा अपमान जनक टिप्पणी की गई। जिसको लेकर टीकमगढ़ विधायक दादा यादवेंद्र सिंह बुंदेला के नेतत्व में समस्त कांग्रेसजनों ने केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू एवं उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री रघुराज सिंह के विरुद्ध बडागांव धसान थाने मे एफआईआर दर्ज किए जाने को लेकर थाना प्रभारी को आवेदन,ज्ञापन दिया गया।

