नर्मदापुरम/कन्हैयालाल वर्मा/
स्व. प्रशांत दुबे पत्रकारिता के साथ सामाजिक क्षेत्र में काफी सक्रिय थे। उन्होने पत्रकारिता में अपनी लेखनी के माध्यम से क्षेत्र के विकास को लेकर जो इबारत लिखी हैं, उन्हे पूरे करने का प्रयास किया जाएगा। यह बात सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने नर्मदांचल संघ के पूर्व अध्यक्ष स्व. प्रशांत दुबे की द्वितीय पुण्यतिथि के मौके पर मंगलवार को नर्मदाचंल पत्रकार भवन में आयोजित श्रध्दाजंलि सभा कार्यक्रम में कही। सांसद ने स्व. प्रशांत दुबे के तैलचित्र पर श्रध्दा सुमन अर्पित किए। उन्होने याद करते हुए कहा कि प्रशांत दुबे ने पूरा जीवन पत्रकारिता को समर्पित कर दिया था। उनकी याद में एक आयाम स्थापित किया जाए, इसके लिए पूरी मदद की जाएगी। वहीं तैराकी संघ अध्यक्ष पियूष शर्मा ने कहा कि स्व. प्रशांत दुबे एक हिंदी भाषा पत्रकार के साथ बेहतर इंसान भी थे। पत्रकारिता क्षेत्र में उनके योगदान को कभी भुलाया नही जा सकता। वहीं सीवी रमन कॉलेज के डायरेक्टर विवेक भदौरिया ने कहा कि स्व. प्रशांत दुबे ने ईमानदार और निष्पक्ष पत्रकारिता की जो मशाल जलाई। हम उनके सपनों के अनुरुप चलने का प्रयास करें, यहीं उस युगपुरुष के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता मनीष दुबे ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर श्रध्दा निवेदित की साथ ही उनकेे संस्मरण साझा किए। इस मौके पर शहर के गणमान्य नागरिक समेत पत्रकारगण उपस्थित रहे।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

