टीकमगढ़ के जिला अस्पताल में एक अज्ञात महिला की मौत का मामला सामने आया है। सूचना अस्पताल चौकी पुलिस को दी गई
अस्पताल चौकी आरक्षक हरीश दांगी ने बताया की अज्ञात महिला के पास किसी भी प्रकार का पहचान पत्र भी नही मिला। अस्पताल चौकी पुलिस ने शव को पीएम कक्ष में रखवाया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वही जिला अस्पताल परिसर के लोगों से जानकारी की गई तो उनके द्वारा बताया गया की यह वृद्ध महिला बहुत दिनों से जिला अस्पताल के बाहर बैठा करती थी। फिल्हाल पुलिस महिला के परिजनों के पता लगाने का प्रयास कर रही है। वही पुलिस का कहना है जो भी इस महिला को जानता हो वह जिला अस्पताल चौकी पुलिस से संपर्क करे

