टीकमगढ़। बीते 13 सितंबर 2024 की दरमियानी रात जिले के बड़ागांव धसान थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ा गांव में ही एक व्यापारी के घर में दो नफर अज्ञात आरोपियों ने घुस कर लूटपाट की थी एवं मारपीट की थी इस मारपीट में व्यापारी वृति चंद जैन की मौत हो गई थी एवं उनकी पत्नी श्रीमती पुष्पा जैन बुरी तरह से घायल हो गई थी इस घटना का खुलासा पुलिस ने आज दिनांक तक नहीं कर पाया है जिसको लेकर टीकमगढ़ नगर के समस्त व्यापारी वर्ग एवं सकल दिगंबर जैन समाज ने गुरुवार के दिन 19 सितंबर 2024 को एक ज्ञापन पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी को सौपा है और जल्द से जल्द इस घटना का खुलासा करने की मांग करते हुए आरोपियों को सजा दिलाए जाने की मांग की है ज्ञापन देने वालों में सत्येंद्र ठगन ,जिनेंद्र घुवारा, सुनील घुहारा, राजीव जैन वर्धमान , संजीव भदौरा सुनील मैनवार सहित अनेको अनेक व्यापारी व सकल दिगंबर जैन समाज के लोग मौजूद रहे। इस घटना के संबंध में जब पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी से प्रेस ने बातचीत की तो उन्होंने बताया कि पुलिस टीमें लगातार इस घटना के खुलासा को लेकर काम कर रही है और पुलिस पूरी सक्रियता से जुटी हुई है पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उन अज्ञात आरोपियों पर 20000 रुपए का इनाम भी घोषित किया गया है और जल्द से जल्द इस मामले का खुलासा किया जाएगा।