टीकमगढ़ । नगर के जिला अस्पताल चौराहे से बाजू में लगी एवं ब्राह्मण कॉलोनी के समीप स्थित शांति नगर कॉलोनी में जैन मंदिर के पास प्रांगण में क्षमा बांणी के उपलक्ष्य में 19 सितंबर 2024 गुरुवार के दिन सह भोज का आयोजन कराया गया यह आयोजन समाज सेवी एवं कांग्रेसी युवा नेता जितेंद्र जैन क्रांतिकारी और उनके कुछ- एक सहयोगियों ने मिलकर कराया जिसमें जैन समाज के लोगों सहित नगर के अनेक गण मान्य लोगों ने सहभागिता कर सह भोज में हिस्सा लिया और लोगों का समागम हुआ। इस मौके पर जितेंद्र जैन क्रांतिकारी ने कहा कि पर्व राज्य पर्यूषण पर्व के समापन अवसर के पश्चात क्षमा बांणीं के उपलक्ष में यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष कराया जाता है जो इस वर्ष भी किया गया जहां लोगों ने पहुंचकर सहभोज में सहभागिता की और प्रसादी के रूप में भोजन किया इस मौके पर नगर के वरिष्ठ गणमान्य जनों सहित जैन समाज के लोग कार्यक्रम में उपस्थित हुए और सहभोज प्रसादी के रूप में ग्रहण किया। उल्लेखनीय है कि इस प्रकार के कार्यक्रम धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में और चार चांद लगा देते हैं जहां लोगों का समागम होता है और धार्मिक आस्था को भी बढ़ावा मिलता है।