टीकमगढ़ /निवाड़ी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी जी के आवाहन पर किसान न्याय यात्रा ट्रैक्टर रैली निवाड़ी जिले में निकली गई जिसमें उपस्थित होकर किसानों की मांगों को लेकर सोयाबीन के दाम ₹6000 प्रति क्विंटल धान के दाम 3100, और गेहूं के दाम 2700 रुपए प्रति क्विंटल के साथ किसानों की अन्य मांगों को लेकर राजपाल महोदय के नाम कलेक्टर निवाड़ी को ज्ञापन सौंपा गया जिसमें उपस्थित कार्यक्रम के प्रभारी यादवेंद्र सिंह यादव, विधायक नितेंद्र सिंह राठौड़, लोकसभा प्रत्याशी पंकज अहिरवार, पूर्व प्रत्याशी अमित राय, जिला अध्यक्ष प्रकाश दांगी, प्रवक्ता रोशनी यादव, रमेश निराला पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष, राजेश यादव ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस, निवाड़ी एवं संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सैकड़ो की संख्या में ट्रैक्टर लेकर किसान सम्मिलित हुए