टीकमगढ़। कांग्रेस के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार 20 सितंबर 2024 शुक्रवार के दिन किसान न्याय यात्रा की पीसीसी प्रभारी रेखा चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ो किसानों और कांग्रेसजनों ने कलेक्टर कार्यालय क घेराव किया इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष नवीन साहू तथा खरगापुर विधायक चंदा रानी गौर सहित जिला कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता गण एवं सैकड़ो की संख्या में किसान मौजूद रहे और किसान न्याय यात्रा निकाली गई। इस मौके पर राज्यपाल के नाम जिला प्रशासन को कांग्रेसियों ने ज्ञापन भी सौंपा। जब कांग्रेसी कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव करने और ज्ञापन देने पहुंचे उस समय जिला प्रशासन द्वारा कुछ पुख्ता सुरक्षा व्यवस्थाएं कलेक्ट्रेट के बाहर मुख्य दरवाजे पर बैरिकेट्स आदि लगाकर कीं गईं थीं जहां कांग्रेसी किसानों के साथ जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपने पहुंचे और टीकमगढ़ एसडीएम संजय दुबे को ज्ञापन सौंपा गया। उल्लेखनीय है कि प्रदेश कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर पूरे मध्य प्रदेश में इस प्रकार के ज्ञापन कांग्रेस द्वारा दिए गए जहां टीकमगढ़ जिले में भी यह ज्ञापन दिया गया और किस न्याय यात्रा निकाली गई जिसमें किसानों के हितों को लेकर और अन्य बिंदु शामिल रहे।