टीकमगढ़। कलेक्टर श्री अवधेश शर्मा ने आज टीकमगढ़ जिले की पहचान-पीतल शिल्पा कला के शिल्पाकारों के घर जा कर इस कला की प्रक्रिया का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने पीतल शिल्पकार श्री ओमप्रकाश सोनी एवं श्री लक्ष्मीनारायण सोनी के घर जा कर पीतल शिल्पक कला की प्रक्रिया एवं बाजार के संबंध में चर्चा की एवं जिले के पीतल शिल्पियों को होने वाली कठिनाईयों एवं सुझाव पर भी चर्चा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवष्यक निर्देष दिये। अवलोकन के दौरान श्री ओमप्रकाश सोनी द्वारा कलेक्टर श्री शर्मा को भूमि की समस्या के बारे में अवगत कराया। घरों में भट्टी संचालित होने से धुंए के कारण कार्य करने में असुविधा होती है। कलेक्टर श्री शर्मा ने मौके पर मौजूद जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, टीकमगढ़ के प्रबंधक से शासन द्वारा ग्राम धर्मपुरा तहसील टीकमगढ़ में प्रस्तावित पीतल शिल्पि क्लस्टर की प्रगति की जानकारी ली तथा क्लस्टर का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ करने हेतु आवश्यक निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने पीतल षिल्पकारों को मुख्यमंत्री डाॅ. म¨हन यादव जी की उपस्थिति में 27 सितंबर क¨ सागर में आयोजित रीजनल इंडस्ट्रीज काॅन्क्लेव में शामिल होने के लिये आमंत्रित किया।

