टीकमगढ़ । 26 सितंबर 2024 गुरुवार के दिन पुरानी पेंशन बहाली संघ ने कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर एक ज्ञापन प्रधानमंत्री के नाम अपर कलेक्टर पीएस चौहान को सौपा जिसमें पुरानी पेंशन बहाली संघ ने कहा है कि यूपीएस की जगह ओपीएस किया जाए। सॉन्ग ने कहा कि यूपीएस को बंद करो पुरानी पेंशन बहाल की जाए ताकि देश के लगभग सभी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ मिल सके इस ज्ञापन के दौरान अमर शर्मा ,शरद नायक,महेश अहिरवार, मुकेश त्रिपाठी, राजेश खरे ,राजेश यादव, मुकेश सेन पुष्पेंद्र यादव ,चित्रांश खरे कुलदीप अवस्थी , अखिलेश तिवारी, रफीक खान ,एजाज अहमद दिलीप देवरिया पवन जैन उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि पुरानी पेंशन बहाली जिला संघ ने यह ज्ञापन राष्ट्र स्तरीय संघ के आह्वान अनुसार दिया है।

