टीकमगढ़। बीते 09 अगस्त 2024 को नगर के स्थानीय पुराने बस स्टैंड से वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र सिंह परमार और पत्रकार लोकेंद्र सिंह परमार की दुकान से अज्ञात चोरों ने करीब 80 बैटरियां चुराई थी और प्रेस कार्यालय का सामान भी ले गए थे एवं नगदी रुपए भी चोर ले गए थे इस चोरी की घटना की रिपोर्ट श्री परमार ने नगर कोतवाली में की थी जहां नगर निरीक्षक सहित अन्य पुलिस जवानों ने मौके पर पहुंचकर घटना का निरीक्षण भी किया था लेकिन इस घटना को करीब डेढ़ पौने दो माह हो चुके हैं लेकिन पुलिस अभी तक इस घटना के बारे में सुराग तक नहीं लगा सकी एक पत्रकार की दुकान और उसके प्रेस कार्यालय में चोरी का अभी तक खुलासा न होना और पुलिस की कार्यप्रणाली ढीलपोल नजर आती है जहां इस मामले को लेकर दुकान और प्रेस कार्यालय के संचालक लोकेंद्र सिंह परमार के साथ पत्रकारों ने 26 सितंबर 2024 को एक आवेदन पुलिस कप्तान रोहित काशवानी को दिया है और इस चोरी का लल्द से जल्द खुलासा कराए जाने की बात कही है ।पत्रकारों ने यह आवेदन एक घटना का खुलासा करने के दौरान पुलिस अधीक्षक को सौपा है जहां पुलिस अधीक्षक ने आश्वासन भी दिया है कि जल्द से जल्द कार्यवाही की जाएगी। उल्लेखनीय है कि जब एक पत्रकार के यहां हुई चोरी का खुलासा पुलिस अभी तक नहीं कर पाई, तो फिर आम जन के साथ क्या होता होगा इसका अंदाजा स्वयं ही लगाया जा सकता है।

