टीकमगढ़। नगर के हरिदास मंदिर के समीप निवासरत हरिओम पाठक की बेटी अदिति पाठक ने एलएलबी थर्ड ईयर के एग्जाम में गवर्नमेंट ला कॉलेज से प्रथम स्थान प्राप्त किया है उनकी इस उपलब्धि को लेकर उनके सहयोगियों, संबंधी जनों,इष्ट मित्रों ने उन्हें बधाई दी है और बेटी अदिति पाठक के उज्जवल भविष्य की कामना की है। बधाई देने वालों में ओमप्रकाश दीक्षित, कैलाश नारायण खरे, पूर्व पार्षद संतोष चौरसिया, वरिष्ठ पत्रकार गोविंददास विश्वकर्मा,धीरज तिवारी ,अशोक खरे सहित अली कौन एक सम्मिलित हैं सभी ने बेटी आदिति पाठक के उज्जवल भविष्य की कामना की है। बेटी अदिति पाठक का कहना कि मेरै इस लक्ष्य में मेरे गुरुजनों,माता-पिता और परिवारजनों का विशेष सहयोग है।

