टीकमगढ़। जतारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम वेदपुर में बीते रोज जैन मंदिर से अज्ञात चोर चोरी कर ले गए थे। जब इसकी जानकारी समाज सेवी एवं कांग्रेस के युवा नेता जितेंद्र जैन क्रांतिकारी को लगी तब वह वुधवार 25 सितंबर 2024 को वेदपुर पहुंचे और जैन मंदिर में पहुंचकर लोगों से बातचीत की एवं हाल-चाल भी जाने जितेंद्र जैन ने इस दौरान भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए आडे़ हाथों लिया और कहा कि भाजपा के राज मे जिले में आपराधिक गतिविधियां ज्यादा बढ़ गई हैं और लूटपाट के मामले, चोरी के मामले बढ़ रहे हैं महिलाओं पर भी अत्याचार हो रहे हैं उन्होंने कहा कि इन हालातो में सरकार को ठोस कदम उठाना चाहिए और जन भावनाओं को समझना चाहिए जितेंद्र जैन ने कहा कि अगर सरकार जल्द जन भावनाओं को नहीं समझेगी और इस ओर ठोस कदम नहीं उठाएगी तो विपक्ष की भूमिका निभाते हुए समय आने पर हम सड़कों पर भी उतरेंगे और जन भावनाओं को संतुष्ट करने का पूरा प्रयास करेंगे इस मौके पर उनके अन्य सहयोगी भी मौजूद रहे।

