टीकमगढ़। बीते 15 दिनों से चल रहे पितृपक्ष 02 अक्टूबर 2024 बुधवार पितृमोक्ष अमावस्या के अवसर पर समाप्त हो गए जहां लोगों ने नगर के स्थानीय महेंद्र सागर तालाब पर पहुंचकर पितरों को तर्पण दिया और उनकी विदाई परंपरा अनुसार की गई इस मौके पर सुबह से ही तालाब पर लोगों की भीड़ दिखाई दी जहां लोगों ने पहुंचकर विधि विधान से परंपरा अनुसार पितरों को विदा किया। नगर के स्थानीय लाल दरवाजा निवासी साकेत पस्तोर ने बताया कि पितृ मोक्ष अमावस्या पर पितरों का विधि विधान से पूजन अर्चन कर उन्हें विदा किया गया। उल्लेखनीय है कि बीते 15 दिनों से चल रहे पितृपक्ष समाप्त हो गए जहां पितृ मोक्ष अमावस्या के अवसर पर लोगों ने तालाब पर पहुंचकर विधि विधान से पूजा अर्चना कर पितरों को विदा किया।

