टीकमगढ़ । आगामी 04 अक्टूबर 2024 शुक्रवार के दिन जिला मुख्यालय के समीप स्थित सिद्ध शक्तिपीठ धर्म क्षेत्र बगाज माता मंदिर पर भव्य कन्या भंडारे का आयोजन किया जाएगा यह कार्यक्रम वैष्णो देवी अखंड ज्योति भक्त मंडल द्वारा कराया जाएगा जिसमें कन्या भंडारा प्रशादी वितरण आदि होगा भक्त मंडल के बंशी सिंधी ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 04 अक्टूबर 2024 को बगाज माता मंदिर प्रांगण में कन्या भंडारे का आयोजन किया जाएगा जहां आसपास क्षेत्र की कन्याओं को भोजन कराया जाएगा और धर्म लाभ अर्जित किया जाएगा भक्त मंडल ने धर्म प्रेमियों से कार्यक्रम में सम्मिलित होने और धर्म लाभ अर्जित करने की बात कही है। उल्लेखनीय है कि भक्त मंडल द्वारा प्रति वर्ष की दोनों नवदुर्गाओं महोत्सवों में यह कन्या भंडारा कराया जाता है जहां चैत्र माह की नवदुर्गा महोत्सव में और कुंवार माह की नवदुर्गा महोत्सव में इस कन्या भंडारे का आयोजन विगत कई वर्षों से होता आ रहा है।

