टीकमगढ़। जतारा जनपद एवं मोहनगढ़ क्षेत्र की ग्राम पंचायत केशवगढ़ में 02 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी बापू जी के चित्र पर फूल माला पहना कर दीप प्रज्जवलन कर ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में सरपंच श्रीमती शशि जैन के द्वारा स्वच्छता पर विशेष रूप से सभी को सुझाव दिए गए हैं कि सभी लोग कचरा, कचरा स्थान पर भी डालें जिससे गांव साफ रहेगा तो बीमारियां नहीं फैलेगीं और सुंदर गांव रहेगा तदोपरांत विकास पर प्रभाव डाला उपस्थित ग्राम सभा में सभी ग्राम वासियों को समझाइएसें दीं कि विकास कार्यों में सहयोग करें अगर आप लोगों का विकास में भरपूर सहयोग मिलेगा तो पंचायत को जिले में नहीं बल्कि पूरे मध्य प्रदेश में नंबर वन बनाने का मेरा प्रयास रहेगा। ग्राम सभा में उपस्थित सरपंच प्रतिनिधि पुष्पेंद्र जैन केशवगढ़ सहित पत्रकार सुमित चौबे,सत्य प्रकाश पांडे ,डिप्टी रेंजर बीट गार्ड राजा प्रताप बुंदेला ,सेक्रेटरी रमेश घोष, रोजगार सहायक राम प्रकाश यादव, जितेंद्र दांगी, स्वास्थ्य विभाग सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे। प्रेस को यह तमाम जानकारी सरपंच प्रतिनिधि पुष्पेंद्र जैन केशवगढ़ द्वारा व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई है।

