टीकमगढ़। आज 03 अक्टूबर 2024 गुरुवार से नवदुर्गा महोत्सव की शुरुआत हुई है जहां तड़के सुबह से ही अंचल भर के देवी मंदिरों पर भक्तों की भीड़ दिखाई दी जहां भक्त माता रानी की पूजा अर्चना करने और जल चढ़ाने पहुंचे वहीं जिला मुख्यालय के नजदीक धर्म क्षेत्र शक्ति पीठ बागाज माता मंदिर पर भक्तों की भीड़ उमड़ी और लोग माता रानी की सेवा पूजा करने पहुंचे। वहीं दूसरी ओर शाम के समय मां दुर्गा की प्रतिमाएं पंडालों में स्थापित होगीं और माता रानी की झांकियां भी सजाई जाएगीं। उल्लेखनीय है कि कुंवार माह का नवदुर्गा महोत्सव शुरू हो गया है जहां पूरे 09 दिन तक भक्त माता दुर्गा की सेवा पूजा अर्चना और उपासना में लीन रहेंगे एवं अंचल भर में इस महोत्सव की 09 दिन तक धूम रहेगी। वहीं नवदुर्गा महोत्सव के चलते जगह-जगह माता रानी की प्रिय खेती जवारे भी बोए जाएंगे जहां यह खेती मां दुर्गा को बहुत प्रिय होती है और इससे मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं।

