टीकमगढ़। 04 अक्टूबर 2024 शुक्रवार के दिन स्थानीय सांसद निवास पर हरपुरा के विकलांग किसान चंदू कुम्हार ,जो पैर में समस्या होने से चल फिर सकने में असमर्थ थे और एक डंडे के सहारे चलते थे। केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार ने तत्काल किसान की हालत देखकर संबंधित विभाग में फोन कर तुरंत विकलांग साइकिल का इंतजाम करवाया।साइकल पाकर किसान का चेहरा खिल गया और भाजपा शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की किसान द्वारा सराहना की गई। गौरतलब है कि डॉ वीरेंद्र कुमार अपना ज्यादा समय आमजनमानस के बीच ही सादा जीवन व्यतीत करते हैं व सांसद निवास पर सैकड़ों लोगों की समय -समय पर समस्याओं का तुरंत निदान कराते हैं। इस अवसर पर विवेक चतुर्वेदी, अनुराग वर्मा, जीतू सेन, प्रफुल्ल द्विवेदी, स्वप्निल तिवारी, अनीश खान अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

