टीकमगढ़। कलेक्टर श्री अवधेष शर्मा के मार्गदर्षन में मद्य निषेध सप्ताह के तहत नषा मुक्त भारत अभियान अंतर्गत जनजागरूकता हेतु शैक्षणिक संस्थाओं में विभिन्न प्रकार की गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसीक्रम में आज पीएमश्री शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय टीकमगढ़ में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में छात्रों द्वारा नषे के दुष्परिणामों के बारे में अवगत कराया गया। कार्यक्रम के संयोजक,मास्टर ट्रेनर डाॅ. राममनोहर अहिरवार ने मद्य निषेध सप्ताह के तहत चित्रकला प्रतियोगिता कराई जाकर बच्चों को नषे के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया। साथ ही नषे से होने वाले भयाभय दुष्परिणामों के संबंध में महाविद्यालय परिसर के प्रवेष द्वार पर डिस्प्ले किया गया, जिसे छात्र-छात्रायें नषे के दुष्परिणामों से अवगत हों सकें।

