टीकमगढ़ । 04 अक्टूबर 2024 शुक्रवार के दिन जिला मुख्यालय के समीप स्थित सिद्ध शक्तिपीठ धर्म क्षेत्र बगाज माता मंदिर पर भव्य कन्या भंडारे का आयोजन किया गया यह कार्यक्रम वैष्णो देवी अखंड ज्योति भक्त मंडल द्वारा कराया गया जिसमें कन्या भंडारा प्रशादी वितरण आदि सहित संगीतमय भजन,कीर्तन एवं सुंदरकांड के पाठ का भी आयोजन हुआ जिसमें क्षेत्र के कलाकारों ने सम्मिलित होकर एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं गायक कलाकारों में वीरेंद्र गौतम,छोटे उस्ताद, काशीराम विश्वकर्मा .भैरव मोहल्ला टीकमगढ़ ,गोपाल यादव महाराजपुरा ,इकबाल खान पोटिया,गोविंददास विश्वकर्मा वरिष्ठ पत्रकार टीकमगढ़,वकपुरा, सोनू विश्वकर्मा ढोलक मास्टर राजमहल टीकमगढ़ आदि सहित कुछ एक कुंडेश्वर के कलाकार भी सम्मिलित हुए जहां भजन,कीर्तनों के गायन उपरांत वैष्णो देवी अखंड ज्योति भक्त मंडल द्वारा कार्यक्रम में आए सभी कलाकारों को प्रशस्ति पत्र और श्रीफल देकर सम्मानित भी किया गया। भक्त मंडल के बंशी सिंधी ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि बगाज माता मंदिर प्रांगण में कन्या भंडारे का आयोजन किया गया जहां आसपास क्षेत्र की कन्याओं को भोजन कराया कराया गया और धर्म लाभ अर्जित किया गया। उल्लेखनीय है कि भक्त मंडल द्वारा प्रति वर्ष की दोनों नवदुर्गाओं महोत्सवों में यह कन्या भंडारा कराया जाता है जहां चैत्र माह की नवदुर्गा महोत्सव में और कुंवार माह की नवदुर्गा महोत्सव में इस कन्या भंडारे का आयोजन विगत कई वर्षों से होता आ रहा है। जहां चल रही इस कुवांर माह की नवदुर्गा महोत्सव में यह कार्यक्रम कराया गया। कार्यक्रम के दौरान भक्त मंडल के बंशीं सिंधी,सुखदींन विश्वकर्मा, रामकिशन सेन ,भुवनेश्वर विश्वकर्मा, गोविंददास विश्वकर्मा वरिष्ठ पत्रकार, बाबा फूलचंद लोधी, हरीश जोशी सहित भक्त मंडल के तमाम भक्तगण मौजूद रहे।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

