टीकमगढ़ । दिनांक 04. अक्टूबर 2024 को मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री एवं वर्तमान टीकमगढ़ विधानसभा के लोकप्रिय विधायक दादा यादवेंद्र सिंह बुंदेला के द्वारा नगर टीकमगढ़ के ढोंगा ग्राउंड में इंडोर स्टेडियम का भूमिपूजन कर कार्य का शुभारम्भ किया। स्टेडियम बनने के बाद युवाओं को अपना हुनर दिखाने का अवसर मिलेगा। इस अवसर पर नगर पालिका के अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पप्पू मलिक, सूर्य प्रकाश मिश्रा, कांग्रेसी युवा नेता एवं समाज सेवी जितेंद्र जैन क्रांतिकारी, फरीद खान, देवी अहिरवार, सुरेश सोनी, आलोक चतुर्वेदी,रानू जैन च .गौरव जैन एवम पार्षद आदि मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार के दिन स्थानीय ढोंगा ग्राउंड पर पूर्व मंत्री एवं विधानसभा क्षेत्र टीकमगढ़ के विधायक दादा यादवेंद्र सिंह बुंदेला ने इंडोर स्टेडियम के कार्य को लेकर पूजन किया जहां अन्य जनप्रतिनिधियों सहित गणमान्य लोग नगर वासी मौजूद रहे।