टीकमगढ़। जब जब त्योहारों का समय आता है तब तव बाजार में नकली खाद्य पदार्थ एवं मिलावटी खानपान की वस्तुओं को धड़ल्ले सेओंने-पौनें दामों में बेचा जाता है और ग्राहक यह भी नहीं समझ पाते कि यह नकली है या असली लेकिन इस ओर जिला प्रशासन मौन रहता है और संबंधित विभागों के अधिकारी इस और कोई ध्यान नहीं देते हैं जिसके चलते शहर की जनता नकली खाद्य पदार्थों को खरीदने और खाने के लिए मजबूर है शहर में त्योहारों के समय पर नकली तेल मिठाइयां दूध दही मावा पनीर मक्खन इत्यादि खान-पान की वस्तुओं में जमकर मिलावट की जाती है और नकली ब्रांड उत्पन्न कर बाजार में ऊंचे दामों में बैचे जाते है लेकिन इस और कार्यवाही न होने से यह जनता जनार्दन के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है वहीं मिठाई और नकली तेल भी जमकर बेंचा जा रहा है जिसके चलते शहर वासी इन नकली खान-पान की वस्तुओं को खरीदने के लिए मजबूर रहते हैं शहर वासियों ने जिला प्रशासन सहित संबंधित विभाग के अधिकारियों से यह मांग की है कि इस ओर लगातार कार्यवाहियां होती रहना चाहिए और इसकी निगहरानी भी अति आवश्यक है जहां-जहां यह तेल दूध घी मावा मक्खन पनीर बनाए जाते हैं उन ठिकानों पर भी संबंधित विभाग के अधिकारियों को मौका मुआंयना कर जांच पड़ताल करना चाहिए लेकिन ऐसा होता ही नहीं है लोगों ने मांग की है कि इस ओर जिला प्रशासन ध्यान दें।

