टीकमगढ़ । पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम, एसडीओपी टीकमगढ़ राहुल कटरे, एसडीओपी जतारा अभिषेक गौतम के मार्गदर्शन में जिले की पुलिस द्वारा विभिन्न थाना ,चौकी अंतर्गत स्कूल, कॉलेज, छात्रावास, सार्वजनिक स्थलों पर जाकर प्रदेश व्यापी मैं हूं अभिमन्यु अभियान अंतर्गत नारी सुरक्षा कार्ड वितरित किए जा रहे हैं। जिसमें पुलिस अधीक्षक, महिला पुलिस थाना, चाइल्ड हेल्पलाइन, महिला हेल्पलाइन जिला पुलिस कंट्रोल रूम, क्यूआर कोड जिसमें जिले की पुलिस के समस्त थाना,चौकियों के नंबर उपलब्ध हैं एवं उक्त कार्ड में महिला सुरक्षा के संबंध में जिसमें महिलाओं को आसपास घटित हो रहे अपराध, हिंसा, उनके परिवार या आसपास का कोई भी व्यक्ति परेशान, छेड़छाड़ कर रहा है, के संबंध में पुलिस को सूचना देने सोशल मीडिया का प्रयोग सावधानीपूर्वक करने,
अंधविश्वास, जादू ,टोना जैसी कुरीतियो से दूर रहने,महिलाओं की शिक्षा एवं उन्हें आत्मनिर्भर करने हेतु निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में जिले के विभिन्न थाना, चौकी अंतर्गत स्कूल, कॉलेज, छात्रावास, सार्वजनिक स्थलों, बाजारों में अभिमन्यु अभियान के उद्देश्यों की पूर्ति हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं जो लगातार दिनांक 12.10.2024 तक जारी रहेंगे। उल्लेखनीय है कि पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश अनुसार पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देशन में जिले की पुलिस में हूं अभिमन्यु अभियान में पूरी तत्परता के साथ जुटी हुई है एवं नारियों तथा बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस सदैव तत्पर है वैसे भी पुलिस कप्तान रोहित काशवानी की कार्यप्रणाली लगातार इन अपराधों को सदैव प्राथमिकता से संज्ञान में लेती है और इन अपराधों में तत्परता से काम करती है।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

