टीकमगढ़ । प्रदेशव्यापी मैं हूं अभिमन्यु अभियान के तहत पुलिस ने 6 अक्टूबर 2024 के दिन एक व्यापक जागरूकता अभियान का आयोजन किया। इस अभियान के तहत 05 अक्टूबर को एक पैदल रैली और 06 अक्टूबर को एक मैराथन दौड़ का आयोजन किया। मैराथन दौड़ और पैदल रैली अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम ने दोनों कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। इस दौड़ का रूट पुलिस लाइन से अस्पताल चौराहा, गांधी चौराहा होते हुए पुनः पुलिस लाइन था। इसका मुख्य उद्देश्य महिला सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाना। इस दौड़ के साथ-साथ शपथ भी हुई जहां पुलिस लाइन में सभी प्रतिभागियों ने महिला सुरक्षा की शपथ ली। इस दौड़ में भागीदारी के तौर पर मैराथन दौड़ में लगभग 200 और पैदल मार्च में 275 लोग शामिल हुए। जिसमें पुलिस कर्मचारी छात्र-छात्राएं और एनजीओ के सदस्य शामिल थे।
पुलिस अधीक्षक रोहित कशवानी ने इस अभियान को महिला सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया और सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद दिया। यह अभियान महिलाओं के प्रति सम्मान और सुरक्षा के माहौल को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।