टीकमगढ़। चल रहे नवदुर्गा महोत्सव को लेकर अंचल भर के जहां देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है वहीं दूसरी ओर नगर कस्वों और ग्रामीण क्षेत्रों में दुर्गा मां की झांकियां सजाई गई है जिनमे माता रानी मां जगत जननी जगदंबे की प्रतिमाएं स्थापित कराई गई है और भक्त आजकल मां अंबे की पूजा अर्चना उपासना और सेवा में लगे हुए हैं, जहां माता रानी की झांकियां सजाई गई है वहां दरबारों में रोजाना धार्मिक कार्यक्रम भजन कीर्तन आदि का भी आयोजन भक्तों द्वारा किया जा रहा है जिला मुख्यालय के निकटवर्ती धर्म क्षेत्र शक्तिपीठ बगाज माता मंदिर पर भी भक्तों की भीड़ लग रही है और भक्त माता रानी को जल चढ़ाने पूजा अर्चना करने पहुंच रहे हैं वहीं अन्य देवी मंदिरों पर भी भक्त पहुंचकर मां की सेवा में लीन नजर आ रहे हैं दुर्गा प्रतिमाओं को झांकियां के रूप में सजाया गया है जहां माता रानी के जयकारों से नगर कस्वे गूंज रहे हैं और मैया के दरबार सजाए गए हैं। उल्लेखनीय हैं कि कुंवार माह का नवदुर्गा महोत्सव चल रहा है जहां 09 दिन तक माता रानी की भक्ति पूजा अर्चना और सेवा में भक्त लीन हैं जहां सोमवार 07 अक्टूबर 2024 को नवदुर्गा महोत्सव के पांचवें दिन भी देवी दरबारों में भक्तों की भीड़ नजर आई।