टीकमगढ़। जिला कलेक्टर अवधेश शर्मा के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.शोभाराम रोशन के मार्गदर्शन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जतारा तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दिगौड़ा में विकासखण्ड जतारा अंतर्गत आशा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान जिला समन्वयक आयुष्मान अरूण दीक्षित, बीएमओ बड़ागांव डॉ. शांतनु दीक्षित ने आशाओं को प्रशिक्षित किया। साथ ही उनकी आईडी को अपडेट किया गया। सभी प्रशिक्षित आशाओं को अवगत कराया गया कि आप अपने अधीनस्थ क्षेत्र के आयुष्मान कार्ड की पात्रता रखने बाले परिवार का आयुष्मान कार्ड शीघ्र तैयार कर लक्ष्य पूर्ति करने में सहभागिता सुनिश्चित करें। इस अवसर पर डीसीएम जतारा सहित विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

