टीकमगढ़। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिषन के निर्देषानुसार जिला चिकित्सालय टीकमगढ़ में विष्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर 10 अक्टूबर 2024 को प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक स्वास्थ्य षिविर का आयोजन किया जायेगा।शिविर में मानसिक रोगी मरीजों की जांच एवं उपचार किया जायेगा। अतः नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों के निवासरत मरीजों से अनुरोध है कि मानसिक स्वास्थ्य के दृष्टिगत शिविर में जांच एवं उपचार करायें।

