टीकमगढ़। कलेक्टर अवधेष शर्मा के मार्गदर्षन में गांधी जयंती पर 02 से 08 अक्टूबर 2024 तक जिले में मद्य निषेध सप्ताह के तहत नषा मुक्त भारत अभियान अंतर्गत जनजागरूकता हेतु विभिन्न गतिविधियां संचालित की गईं। इसीक्रम में मद्य निषेध सप्ताह के तहत जिला जेल में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जेल अधीक्षक प्रतीक जैन की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में जेल में निरूद्ध बंदियों तथा कर्मचारियों को नषे से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया। इसके साथ ही कार्यक्रम में जेल में निरूद्ध बंदियों तथा कर्मचारियों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया तथा अंत में नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर उप जेल अधीक्षक एके शुक्ल, उप संचालक सामाजिक न्याय , जेल षिक्षक सीयाराम यादव सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

