टीकमगढ़। शुक्रवार 11 अक्टूबर 2024 को अंचल भर में नवमी मनाई गई जहां चल रहे नवदुर्गा महोत्सव को लेकर देवी पंडालों सहित देवीममंदिरों में तड़के सुबह से ही भक्तों की भीड़ जुटती नजर आई जो देर रात तक चलती रही वहीं क्षेत्र भर के देवी दरबारों में विधि विधान से हवन यज्ञ भी कराए गए और देवी मंदिरों पर जगदंबे मां की प्रिय खेती जवारों का भी विसर्जन पूरी परंपरा के साथ किया गया नवमी के दिन भक्तों ने पूजा उपासना कर मां दुर्गा जगत जननी अंम्बे से अपनी प्रार्थनाएं की और मन्नतें मांगी इस मौके पर अंचल भर के देवी मंदिरों पर भक्तों की भीड़ जुटती रही वही जिला मुख्यालय के नजदीक सिद्ध शक्तिपीठ बगाज माता मंदिर पर भी भक्तों की अपार भीड़ उमड़ी जहां तड़के सुबह से ही जवारे विसर्जन की प्रक्रिया चलती रही और देर रात तक लोग आते रहे जहां पूरे खेल तमाशे के साथ जवारों का विसर्जन किया गया और परंपरा अनुसार देवी मंदिर में पहुंचकर भक्तों ने अपनी आस्था का माथा टेका इस मौके पर बुंदेलखंड में जवारों के साथ कुछ अनोखी परंपरा ढाल छैंकने की होती है जहां दिवाले के साथ-साथ यह खेल तमाशा चलता रहा और लोग इसे देखकर माता रानी की भक्ति में लीन नजर आए जहां ढाल छैंकने की एक अनोखी परंपरा जवारों के साथ बुंदेलखंड में चलती है जो एक अलग ही परंपरा है।