टीकमगढ़। पुलिस ने महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए एक अभिनव पहल की है। इस पहल के तहत महिला नगर सुरक्षा समिति’ का गठन किया गया है । थाना चंदेरा और दिगोड़ा में आयोजित कार्यक्रमों में जतारा विधायक श्री हरिशंकर खटीक, कलेक्टर श्री अवधेश शर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री अभिषेक गौतम और अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। दोनो थानों में 210 से अधिक महिलाओं को समिति में शामिल किया गया है। —इस समिति का मुख्य उद्देश्य—- महिलाओं को सशक्त बनाना, अपराधों को रोकना और एक सुरक्षित समाज का निर्माण करना है। समिति की सदस्य महिलाएं स्थानीय स्तर पर अपराधों की रोकथाम में पुलिस का सहयोग करेंगी।—समिति के दायित्व—महिलाओं और बच्चों को महिला संबंधी अपराधों के प्रति जागरूक करना। एवं महिलाओं में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना।और प्राकृतिक आपदाओं के समय मदद करना और समुदाय में शांति बनाए रखना। एवं स्थानीय पुलिस को अपराधों की जानकारी देना। सभी सदस्यों को एक नारी सुरक्षा कार्ड दिया गया है जिसमें आपातकालीन नंबर और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी मौजूद है।—-मैं हूँ अभिमन्यु अभियान— इस अभियान के तहत महिलाओं को नशा, दहेज प्रथा, और अन्य सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरूक किया गया।—शक्ति अभिनंदन अभियान—महिला सशक्तिकरण के इस अभियान की जानकारी सभी महिलाओं को दी गई।
—-महिला नगर सुरक्षा समिति की भविष्य की योजनाएं—
नियमित बैठकें समिति की नियमित बैठकें आयोजित की जाएंगी। व महिला सदस्यों को प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से और अधिक सशक्त बनाया जाएगा।और समिति के सदस्य अपने समुदाय में जागरूकता फैलाने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित करेंगे। पुलिस की ये पहल महिलाओं के प्रति सम्मान और सुरक्षा के वातावरण को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
Services And Contact
Latest News
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

