टीकमगढ़। 15 अक्टूबर 2024 मंगलवार को हजरत शेख अब्दुल कादिर जीलानी साहब गौस ए पाक का मुबारक जन्म दिन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। गौस ए पाक के मुबारक यौमे पैदाइश को ग्यारहवीं शरीफके रूप में मनाया गया। इस मौके पर नगर की मस्जिदों में मुस्लिम भाईयों ने नमाज अदा की। इसके साथ ही मुल्क और आवाम की सलामती के लिए हजारों हाथ उठाकर दुआएं मांगी हजरत गौस ए पाक के जन्म दिन के मौके पर लोगों ने मस्जिदों में नमाज अदा करने के साथ ही मुल्क और आवाम की सलामती के लिए दुआ मांगी इस दौरान लोगों ने जरूरत मंदों को खैरात बांटी। बताया गया है कि जलूस की शक्ल में निकले लोगों ने शेख अब्दुल कादिर जिलानी साहब गौस ए पाक की शान में नारे लगाए और मजहबी झंडे लहराए। जलूस के दौरान मजहबी गीतों की गूंज रही और लोगों ने जगह जगह जलसे का इस्तकबाल किया। शहर के मुख्य मार्गों और मुख्य चौराहा से यह जुलूस निकाला गया जहां इस मौके पर लोगों ने एक दूसरे को मुबारकबाद पेश की। जलूस जामा मस्जिद से शुरू होकर नगर के मंडी मार्ग सर्राफ मार्केट कटरा बाजार होते हुए अनेक मार्गों से होते हुए वापिस जामा मस्जिद पहुंचकर समाप्त हुआ। इसके साथ ही नजाई मंडी सहित अनेक स्थानों पर शानदार सजावट की गई और मस्जिदों पर रोशनी के बेहतर इंतजाम किए गए। जगह जगह लोगों ने तबरूंक तकसीम किया। मुस्लिम भाईयों ने पुलिस प्रशासन के बेहतर इंतजामों की तारीफ करते हुए आभार जताया। आयोजन के दौरान सदर अब्दुल रज्जाक सहित मुस्लिम समाज के भाई -बंधु भारी संख्या में सम्मिलित हुए। जलसे के दौरान प्रशासनिक अधिकारी एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे जहां रास्ते में जलसा के दौरान बेहतर इंतजाम भी प्रशासन द्वारा किए गए ।