टीकमगढ़ । थाना कोतवाली क्षेत्र के माडुमर गाँव में एक महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल 100 भोपाल में दिनाँक 16.10.2024 को रात्रि 01.09 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल कोतवाली थाना क्षेत्र में तैनात डायल 100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल 100 स्टाफ आरक्षक शैलेंद्र सिंह पायलेट राकेश प्रजापति ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि अज्ञात कारणों से 30 वर्षीय महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। महिला के पति ने डायल 100 पर कॉल कर मदद मांगी थी। डायल 100 स्टाफ ने पीड़ित महिला को एफ आर व्ही वाहन से जिला अस्पताल पहुँचाया। डायल 100 जवानों की तत्परता से पीड़ित महिला को समय पर उपचार मिला।

