मुलताई विधानसभा अंतर्गत दुनावा मंडल के ग्राम परसठानी में रविवार को सांसद श्री दुर्गादास उइके ने कार्यकर्ताओ तथा ग्रामवासियों के साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर उनके छायाचित्र समक्ष माल्यार्पण कर कार्यक्रम में उपस्थित सभी भाइयो बहनो को उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व से प्रेरणा लेकर हम सभी समाज व देश को अग्रणी करने में अपनी भूमिका का योगदान देने का संकल्प लिया क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनी तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को उनकी समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
तदोपरांत ग्राम परसठानी में सेवा पखवाड़ा के तहत पौधरोपण कर जल जीवन मिश्नान्तर्गत नल जल योजना के कार्यो का भूमिपूजन किया।इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजा पवार जी,पूर्व उपाध्यक्ष श्री नरेश फाटे जी,मंडलाध्यक्ष श्री परसराम ख़ाकरे जी,जिला पंचायत सदस्य-जनपद सदस्य के साथ ही वृहद संख्या में आम जन साथ उपस्थित रहे।

