टीकमगढ़ । आज 17 अक्टूबर 2024 से प्रातः 10 बजे से कलैक्ट्रेट स्थित उत्सव भवन में निशुल्क प्राण ऊर्जा चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा , जो 19 अक्टूबर तक चलेगा गौरतलब है कि इस विधि की चिकित्सा में दो से चार मिनट के अंतराल पर ही मरीज ठीक हो जाता है, यह शिविर पूरी तरह से निशुल्क है। इसी तारतम्य में प्राण योग गुरू श्री योगानंद जी महाराज दिनांक 17, 18 एवं 19 अक्टूबर 2024 को उत्सव भवन में विभिन्न रोगों का उपचार प्राण योग चिकित्सा से प्राणशक्ति का रूपांतरण कर उपचारित करेंगे।जोड़ों के दर्द, माईग्रेन, सरदर्द इत्यादि एवं गंभीर रोग स्पर्श चिकित्सा के माध्यम से शक्तिपात कर ठीक कर देते हैं। यह शिविर पूर्णतः निःशुल्क होगा । पहले आओ पहले पाओं की पद्धति के आधार पर सभी लोगों का निःशुल्क उपचार शक्तिपात करके किया जाएगा। इस शिविर में सुबह 07 से 09 योग, दिन में 10 बजे से 01 बजे तक प्राण योग चिकित्सा , दोपहर में 3 बजे योग आहार पर चर्चा, एवं 04 बजे से पुन: प्राण योग चिकित्सा की जाएगी। अपने संकल्प के अनुसार योगानंद जी महाराज टीकमगढ़ में भी इस शिविर के दौरान युवाओं का चयन करेंगे और चयनित योग्य युवाओं को यह दिव्य विद्या प्रदान करेंगेा ताकि अधिक से अधिक लोगों को लाभ हो सके। 17 अक्टूबर को शिविर का शुभारंभ समारोह पूर्वक प्रात: 11 बजे किया जाएगा, उद्घाटन धजरई महंत सीताराम दास जी व आयोजन समिति की उपस्थिति में होगा। लाभार्थियों के पंजीयन हेतु निःशुल्क पंजीयन सिंधी गुरूद्वारा के पास मिश्रा तिराहे पर एक कपड़ा शोरूम पर हो रहे हैं। प्रेस को यह तमाम जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी प्रफुल्लू द्विवेदी पम्मू सहित मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

