नवील वर्मा पत्रकार
बैतूल घोड़ाडोंगरी ब्लॉक के खदारा गांव में अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर शनिवार रात में जनपद सदस्य रेवाराम उइके, पूर्व जनपद सदस्य दल्लू सिंह धुर्वे, पूर्व सरपंच फगनसिंह इवने, ने बुजुर्गों को सम्मानित किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने वृद्धाश्रम में रह रहे सभी बुजुर्गों को माल्यार्पण कर स्वागत किया गया जनपद सदस्य रेवाराम उइके ने कहा की ज़हां अधिकारी ने कहा कि जंहा बुजुर्गों का सम्मान वंहा बरसता है। आशीर्वाद हमेशा मिलता है वृद्धजनों की सेवा से परिवार, समाज व राष्ट्र समृद्ध होता है। बिना बुजुर्गों की सेवा के हम अपनी सांस्कृतिक व आध्यात्मिक विरासत को नहीं प्राप्त कर सकते हैं। जिस परिवार में बुजुर्गों की सेवा होती है, वहीं पित्तरों का आशीर्वाद मिलता है। कार्यक्रम में विद्या भारती के ग्राम बांचा से अनिल उइके, एवं पंचगण प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष गोकुल इवने, सचिव लिकेश इवने कोशाअध्यक्ष अनिल यादव, समिति के सभी सदस्य एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।