टीकमगढ़ । नवागत पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई ने थाना कोतवाली का प्रभार पंकज शर्मा को दिया है जहां पंकज शर्मा अब कोतवाली का कार्यभार संभालेंगे। 17 अक्टूबर 2024 को पंकज शर्मा ने कोतवाली का पदभार संभाला है जहां उनका कहना है कि अपराधों पर अंकुश लगाना मेरी प्राथमिकता रहेगी एवं सामंजस के साथ काम करूंगा वही श्री शर्मा का यह भी कहना है कि क्षेत्र में शांति बनाए रखने की प्राथमिकता भी मेरी कार्यप्रणाली में सम्मिलित है। वैसे भी कोतवाली का प्रभार बड़े ही सामंजस के साथ संभाला जाता है क्योंकि जिला मुख्यालय का प्रमुख थाना है जहां बड़ी सूझबूझ के साथ कोतवाली संभाली जाती है और उसके लिए पूरे सामंजस और सूझबूझ की जरूरत भी होती है। उल्लेखनीय है कि पंकज शर्मा युवा होने के साथ-साथ अपनी कार्यप्रणाली के लिए भी जाने जाते हैं जो सदैव निष्पक्ष कार्यवाही को महत्व देते हैं और उनका अनुभव भी पुलिस कर प्रणाली के क्षेत्र में कुछ अलग ही है पहले भी श्री शर्मा जिले के कुछेक थानों में काम कर चुके हैं जहां उनकी कार्य प्रणाली बड़ी ही साफ और स्वच्छ छवी वाली रही है।

