प्रवीण गौर की रिपोर्ट
सागर में आयशर ट्रक और कार की भिड़ंत में परिवार के चार लोगों की मौत हो गई ।एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी हरदा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हादसा सागर-राहतगढ़ मार्ग पर बेरखेड़ी के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आयशर ट्रक ने कार को साइड से टक्कर मारी है। ट्रक ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है कि परिवार हरदा से उन्नाव पैतृक गांव अष्टमी पूजन के लिए जा रहा था। हादसे में मोहित शुक्ला (40), मान्या शुक्ला (8), दक्षा शुक्ला (35), लावण्या शुक्ला की मौत हो गई। पंकज शुक्ला घायल है। पहले ये जानकारी सामने आई थी कि सभी नर्मदापुरम के रहने वाले हैं।

