टीकमगढ़। कलेक्टर श्री अवधेश शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में टीएल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री शर्मा ने सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों की अधिकारीवार समीक्षा की एवं समीक्षा के दौरान उन्होंने समय पर शिकायतों के निराकरण के निर्देश दिये। समाधान आॅनलाइन में चयनित एक्ट्रीव्यूट रिपोर्ट की विस्तार से समीक्षा कर संबंधित विभागों को शीघ्र निराकरण करने के निर्देष दिए। उन्होंने माननीय न्यायालय में लंबित न्यायालयीन प्रकरणों के जबाब प्रस्तुत करने के निर्देष दिए। बैठक में कलेक्टर श्री शर्मा ने जिले के समस्त छात्रावासों के निरीक्षण कर मूलभूत सुविधाओं का जायजा लेने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देष दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी विद्यालयों का भ्रमण कर यह सुनिश्चित करें कि बालिका शौचालय के साथ पानी की भी व्यवस्था रहे। उन्होंने पीएम विश्वकर्मा योजना के सम्बंध में आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने स्वामित्व योजना और वसूली में राजस्व की प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी गौशालाएं संचालित रहें और लगातार इसकी मॉनिटरिंग करें तथा गौशालाओं में भूसे की सम्पूर्ण व्यवस्था रहे। उन्होंने आकांक्षी विकासखण्ड अंतर्गत निर्धारित संकेतक के लक्ष्यों की पूर्ति शत-प्रतिशत कराने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री शर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य संस्थान सुरक्षा समिति और हिंसा रोकथाम समिति स्वास्थ्य संस्थान परिसर में सुरक्षा जोखिमों का नियमित मूल्यांकन कर, सभी संभावित खतरे, अनाधिकृ प्रवेश, चोरी, और हिंसक घटनाओं की संभावनाओं की पहचान कर सुरक्षात्मक उपाय किये जायें। साथ ही कार्यस्थल पर हिंसा की घटनाओं की रिपोर्टिंग के लिये हिंसा रोकथाम समिति कार्य करेगी। बैठक में कलेक्टर श्री शर्मा ने कर्मकार कल्याण मंडल संबल योजना अंतर्गत म.प्र. असंगठित कर्मकार मंडल के कर्मकारों के मंडल कार्ड बनवाने के निर्देश दिये। उन्हांेने कहा कि जिले में निर्माण कार्यों में समस्यायें आने पर तत्काल सूचित करें। उन्होंने निर्देशित किया कि पात्रतानुसार समय पर नवीन राशन कार्ड एवं पात्रता पर्ची बनवायें। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं की जाये। उन्होंने निर्देशित किया कि लोकसेवा गारंटी योजना अंतर्गत आवेदनों का समय पर निराकरण किया जाये। तत्पश्चात उन्होंने नामांतरण संबंधी राजस्व मामले एवं बंटवारे संबंधी प्रकरणों का शीघ्र निराकरण कराने के निर्देश दिये। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री नवीत कुमार धुर्वे, अपर कलेक्टर श्री पीएस चैहान, एसडीएम टीकमगढ़ श्री संजय कुमार दुबे, एसडीएम जतारा श्री शैलेन्द्र सिंह, एसडीएम बल्देवगढ़ श्रीमती भारती देवी मिश्रा, उप संचालक सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण श्री आरके पस्तोर, सीएमएचओ डॉ. शोभाराम रोशन, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती ऋजुता चैहान, सहायक संचालक पिछड़ावर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग श्रीमती अपूर्वा जैन, जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी श्री रामबाबू गुप्ता सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

