टीकमगढ़ । पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा अवैध शराब, जुआ, सट्टा खेलने एवं खिलाने वालों पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम, एसडीओपी टीकमगढ़ राहुल कटरे के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर दिनांक 24.10.2024 की देर रात्रि झिरकी बगिया के पास शनि मंदिर के पीछे टीकमगढ़ से 10 व्यक्तियों को ताश के पत्तों से रूपयों से हार जीत का दाव लगाकर जुआ खेलते हुए पकड़ा गया। जिन पर थाना कोतवाली अपराध क्रमांक 795/24 धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। पुलिस ने जारी से जो मशरूका जप्त किया है उसमें 64,330 रूपए नगद पांच टू व्हीलर वाहन कीमती लगभग 2,90000 रुपए सम्मलित हैं जहां कुल मसरुका 354330 की कोतवाली पुलिस ने इन 10 जुआरियों से जप्त की है और पुलिस ने इन सभी 10 जुआरियों को अभिरक्षा में लिया है जो मूलत सभी टीकमगढ़ के ही निवासी बताए जा रहे हैं इस कार्यवाही में जिन पुलिस जवानों की सराहनीय भूमिका रही है उनमें थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक पंकज शर्मा, उप निरीक्षक नीरज सिंह लोधी, प्रधान आरक्षक सतीश शर्मा, मोहन आरक्षक- आशीष, ऋषि बाबू, गजेंद्र सिंह, संतोष, महेंद्र, पुष्पराज आदि पुलिस जवान सम्मिलित हैं। नगर निरीक्षक पंकज शर्मा का कहना है कि यह कार्यवाही मुखबिर की सूचना पर की गई है और 10 जुआरियों को गिरफ्तार कर मसरुका जप्त किया गया है एवं जुआरियों को अभिरक्षा में लिया गया है।